BILASPUR. न्यायधानी में लूट व चोरी के वारदात लगातार बढ़ते जा रहे है। जिसमें ताला तोड़कर या फिर धमकी देकर नहीं बल्कि आसानी से झांसा देकर लूट किया जा रहा है। ऐसा ही मामला मंगला के शुभ विहार में रहने वाली शशि पांडेय के साथ हुआ। एक बच्चे ने गरीब होने की बात कहते हुए पहले खाना खाने के लिए पैसा मांगा इसके अलावा महिला को बातों में फंसाकर कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे महिला बेहोस हो गई। फिर उस बच्चे ने जेवर-गहने उतारकर भाग गया।
बता दें, मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है। लोन की किश्त जमाकर मंगला निवासी शशि पांडे पैदल ही घर लौट रही थी। महिला ने बैंक से लोन लिया है उसी की किश्त जमा करने मंगला चौक स्थित बैंक गई हुई थी। लौटते समय एक बच्चा उन्हें मिला जिसने पहले खुद को गरीब बताया और कहा कि उसने दो-तीन दिन से कुछ खाया नहीं है खाने के लिए कुछ पैसे दे दो कहा।
साथ ही अपने घर बिहार जाना चाहता है तो ट्रेन के लिए कुछ पैसे दे दे। तब महिला ने कहा कि थाना जाओ और वहां से घर जाने के लिए मदद मांगों। इसी बीच उस बच्चे ने पोटली खोली और कुछ चीज महिला के हाथ में रख दी। पोटली के असर से महिला बेसुध हो गई। बेसुध होते ही बच्चे ने महिला के हाथ से सोने का कंगन निकाल लिए और अंगूठी निकालने का प्रयास कर रहा था लेकिन असफल रहा। फिर वह भाग निकला।
15 दिन बाद दर्ज कराई शिकायत
यह घटना 6 दिसंबर के दोपहर की है जिसकी शिकायत महिला ने अब सिविल लाइन थाने में की है। महिला के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।