RAIPUR. छत्तीसगढ़ में भाजपा को पहली जीत मिली है। प्रदेश में 50 से अधिक सीटों पर बढ़त बीजेपी ने बना ली है। ताजा रुझानों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 55 सीटें भाजपा के खाते में जाते दिख रही है। हर संभाग में भाजपा को बढ़त दिख रही है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अब तक 4 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, सरगुजा के लुंड्रा में प्रबोध मिंज, जशपुर से विष्णु देव साय और रायपुर के अभनपुर से इंद्र कुमार साहू को जीत मिली है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता खुल गया है। पहली जीत धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया को मिली है। उन्होंने 10 हजार वोटों से हरीशचंद राठिया को शिकस्त दी है।
अभनपुर सीट से हारने के बाद विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने ईवीएम पर संदेह जताया है। उनके अलावा एक और विधायक की हार हुई है। डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं।
55 सीटों पर बीजेपी आगे
रुझानों में भाजपा 55 सीटों और कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है। पार्टी में जश्न का माहौल है। उनका कहना है कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की। वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है।