BILASPUR. अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेयी का सम्मान लंदन में होगा। लंदन के हाउस आफ लार्ड्स ब्रिटिश पार्लियामेंट में 2 नवंबर को उनका सम्मान होगा। यह सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि अपने प्रदेश व विश्वविद्यालय के लिए गौरव का पल होगा।
बता दें, लंदन के हाउस आफ लार्ड्स ब्रिटिश पार्लियामेंट में 2 नवंबर को व्याख्यान होगा। जिसमें अटल विश्वविद्यालय के कुलपति का सम्मान होगा। साथ ही वे आध्यात्मिकता के माध्यम से वैश्विक संस्कृति का एकीकरण विषय पर अपना व्याख्यान भी देंगे।
विश्व भर से आएंगे विशेषज्ञ
कार्यक्रम का आयोजन कामकुश लंदन के वन वर्ड वन फैमिली एवं अंर्तराष्ट्रीय बुक आफ आनर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम इंपीरियल कालेज लंदन में होगा। यह कालेज लंदन में उच्च शिक्षा का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। इसे टाइम्स होम्स एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 के मुताबिक शीर्ष 10 में शामिल किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत तथा इंग्लैड के मध्य पारस्परिक सहयोग का आदान-प्रदान है। इस सम्मेलन में न सिर्फ भारत से ही बल्कि लगभग सभी देशों से विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। कुलपति बाजपेयी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके है। 2 नवंबर को उनका व्याख्यान व सम्मान होगा।
अकादमिक उपलब्धियों से मिल रहा सम्मान
कुलपति आयार्च बाजपेयी को यह सम्मान उनके प्रशासनिक एवं अकादमिक उपलब्धियों के लिए खास तौर पर दिया जा रहा है। सम्मेलन में शामिल होना विश्वविद्यालय के लिए भी खास होगा। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।