RAIPUR. छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस में लगातार बदलाव हो रहे हैं।
हालांकि ज्यादा फेरबदल कांग्रेस में देखने को मिल रही है। इस बीच, कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है।
जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। फूलो देवी नेताम ने अपना इस्तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है, उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। फूलो देवी नेताम पिछले सात साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर थीं।
बता दें कि इस साल कांग्रेस सत्ता के साथ संगठन में भी बदलाव कर रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन ने बड़ा फेरदबल करते हुए पीसीसी चीफ को बदल दिया था।
पहले मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे और अब बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
वहीं, भूपेश कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल करते देखने को मिले। शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाल रहे प्रेमसाय सिंह टेकाम का मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई।
जबकि पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव रविंद्र चौबे और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।