BHILAI. भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला भिलाई द्वारा चक्कजाम किया जाएगा। भिलाई भाजपा के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि बीते कुछ दिन से समूचे बस्तर अंचल में भाजपा के चार प्रमुख पदाधिकारियों की माओवादियों द्वारा जघन्य हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में हम चक्काजाम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भिलाई में भी इसका विरोध प्रदर्शन होगा। भाजपा भिलाई द्वारा 17 फरवरी को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में के खुर्सीपार में चक्काजाम किया जाएगा। यहां एक बजे भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और वहीं दो बजे नेशनल हाईवे को जाम करेंगे। साथ ही वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भी कोसा नाला टोल प्लाज़ा के निकट चक्काजाम किया जाएगा।
BJP भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने बताया कि ये सब कांग्रेस सरकार के प्रश्रय में हो रहा है। इसके विरोध में भाजपा द्वारा समूचे छत्तीसगढ़ में 17 फरवरी को चक्काजाम कर विरोध करने का निर्णय लिया गया है। जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम लोगों से भी इस चक्काजाम में शामिल होने की अपील कर रहे है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल होकर कांग्रेस के कुशासन के विरोध में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।