New Delhi. इस साल होली 8 मार्च को मनाई जानी है। ऐसे में अभी से लोगों ने घर जाने के लिए ट्रेनों में टिकट बुक करनी शुरू कर दी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखकर रेलवे ने स्पेशल गाड़ियों को चलाने का ऐलान कर दिया है।
भारतीय रेलवे हर साल होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल गाड़ियों का ऐलान करता है। इस बार भी रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते देश के कई शहरों को जोड़ते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जानिए होली स्पेशल ट्रेनें कब से, कहां से चलेंगी और कहां-कहां रुकेंगी।
होली स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 05577/05578 सहरसा और अंबाला के बीच चलाई जा रही है। 10 से 17 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को गाड़ी संख्या 05577 सहरसा से 19.10 बजे चलेगी। ये अगले दिन 00.15 बजे अंबाला पहुंचेगी। वहीं, 12 मार्च से 19 मार्च तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को गाड़ी संख्या 05578 अंबाला से सुबह 04.10 बजे चलेगी। बख्तियारपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर और सीतापुर कैंट स्टेशन पर रुकते हुए ये ट्रेन अगले दिन 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी।
बिहार के राजगीर और सहरसा, दानापुर और पटना जैसे शहरों से कई होली स्पेशल चलाई जा रही हैं। ट्रेन नंबर 03251/03252 राजगीर से आनंद विहार के बीच चलाई जा रही है। 10 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को होली स्पेशल गाड़ी 03251 राजगीर से 20.00 बजे चलेगी और अगले दिन सवा तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में ये ट्रेन 11 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को गाड़ी संख्या 03252 आनंद विहार से चलेगी। इसका प्रस्थान समय 23.30 बजे होगा। छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए ये ट्रेन अगले दिन 19.30 बजे राजगीर पहुंचेगी। यह बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी।
होली स्पेशल 05269 मुजफ्फरपुर-बलसाड 9 मार्च से 16 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर से रात 20.10 बजे छूटेगी और शनिवार दोपहर 12.30 बजे बलसाड पहुंचेगी। वापसी में ये 05270 बनकर 12 मार्च से 19 मार्च तक बलसाड से छूटेगी और मंगलवार को सुबह 02.30 बजे ये मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 09193 सूरत-करमाली एक्सप्रेस मंगलवार 07 मार्च 2023 को शाम 19.50 बजे सूरत से चलकर अगले दिन 10.25 बजे करमाली पहुंचेगी। ट्रेन सं. 09194 करमाली-सूरत स्पेशल बुधवार 08 मार्च 2023 को करमाली से 16:20 बजे छूटेगी और अगले दिन 08:00 बजे सूरत पहुंचेगी। वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड पर ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया है।
गोरखपुर से अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 05005 गोरखपुर से 3 व 10 मार्च को दोपहर 2:40 बजे प्रस्थान करेगी। 05006 अमृतसर से 4 और 11 मार्च को दोपहर 12:45 बजे चलेगी।
ट्रेन नंबर 05053 गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस गोरखपुर से 4 और 11 मार्च को सुबह 4:10 बजे छूटेगी। वापसी में 05054 सुपर फास्ट एक्सप्रेस बांद्रा से 4 और 11 मार्च को शाम 7:25 बजे छूटेगी।
गोरखपुर से एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05303 गोरखपुर से 4 और 11 मार्च को सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेगी। 05304 एर्नाकुलम से 6 और 13 मार्च को सुबह 11:55 बजे छूटेगी।