TIRANDAJ.COM. हम चाहे कितने भी टैलंटेड क्यों ना हो, कितने ही कॉम्पिटिटिव एग्जामों को क्लियर क्यों न किया हो लेकिन इंटरव्यू के चलते हमें कहीं न कहीं नाकामयाबी का सामना करना पढ़ता हैं। बात अगर सरकारी नौकरी कि हो या प्राइवेट नौकरी की कैंडिडेट्स को सबसे ज्यादा डर इंटरव्यू राउंड से लगता है। ऐसे में यह जाना बहुत जरुरी है की इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब कैसे दें
अधिकतर सरकारी और प्राइवेट नौकरी में चयन प्रक्रिया के दौरान इंटरव्यू राउंड का आयोजन किया जाता है। उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा डर भी Interview Round से लगता है। हर कैंडिडेट के मन में यही सवाल रहता है कि कैसे प्रश्न पूछे जाएंगे, कैसे जवाब देना है, कपड़े क्या पहनने हैं जैसे। आज हम आपकों कुछ आसान टिप्स बातने जा रहे है, जो आपके लिए काफ़ी फायदेमंद साबित होने वाले हैं।
अपने बारे में बताएं
यह सवाल अक्सर हर इंटरव्यू में पूछा जाता है। जो सुनने में तो बड़ा सरल लगता है। लेकिन इसका जवाब देते हुए आपको थोड़ी समझदारी से काम लेना होता हैं। जब यह सवाल आपसे पूछा जाए तो इसमें आप अपने स्टडी के बारे में बताएं। इसके आलावा अपने रूचि के बारे में भी बता सकते हैं। इसके आलावा अगर आपके पढ़ाई खत्म होने और जॉब शुरू करने के बीच गैप है तो भी उसकी वजह क्या है यह भी बताएं।
आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या है
यह सवाल इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर जरूर पूछते हैं। इसका जवाब छोटा और बिल्कुल सटीक होना चाहिए। ऐसे में आपके लिए बेहतर यह होगा कि इंटरव्यू के दौरान आप यह साबित भी कर के दिखाएं कि आप वाकई ऐसी छमता रखते हैं। जैसे कि अगर आप ये कह रहे हैं कि किसी भी समस्या का समाधान आप चुटकियों में कर देते हैं तो ऐसा करके दिखाएं।
कंपनी आपको हायर क्यों करे
यह सवाल अकसर इंटरव्यू लेने वाले अधिकारी आपकी क्षमता और आत्मविश्वास जानने के लिए पूछते हैं। इसके जवाब में आप अपने अनुभव और क्वालिफिकेशन के बारे में बताएं। इसके आलावा कंपनी को आपसे कैसे फायदा हो सकता है, ये भी आप बताएं।
आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है
यह एक ट्रिकी प्रश्न होता है जो ज्यादातर आखिरी में पूछा जाता है। इस सवाल का जवाब देते हुए आपको अपनी काबिलियत के बारे में बताना है। अब इसके लिए आप ऐसा कर सकते हैं की अपनी कमजोरी को अपनी ताकत के रूप में पेश करें। जिसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं कि मुझे काम करते हुए किसी और चीज का ध्यान नहीं रहता। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि काम करते हुए मैं भूल जाता हूं कि घर भी जाना है।


































