FIROZABAD. फिरोजाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे लेकर अब पुलिस परेशान हो रही है। आगरा पोस्ट ऑफिस में तैनात डिप्टी डायरेक्टर प्रभात कुमार मिश्रा पूर्व में फिरोजाबाद के सिविल लाइन में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी के साथ यहां सरकारी परिसर में रहते थे।
उनकी पत्नी के दो कुत्ते थे बियर और डॉलर। कुछ दिन पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी का तबादला आगरा डाकघर में उप निदेशक बचत के पद पर किया गया था। डायरेक्टर ने अपने दो पालतू कुत्तों को अपने पुराने आवास पर छोड़ दिया और वहां के कर्मचारियों से उनकी देखभाल करने को कहा।
डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी को पता चला कि दो कुत्तों में से एक गायब हो गया है। उसने पहले पुलिस में ऑनलाइन शिकायत की और जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह थाने पहुंच गईं और हंगामा किया। पुलिस से कहा कि वह कुत्ते को बरामद करना चाहती है।
वहीं, परिसर में रह रहे अधिकारियों का कहना है कि वह आवारा कुत्ता था और ऐसे ही घूमता रहता था। अब पुलिस बियर को तलाश कर रही है, जो लापता हो गया है। उपनिदेशक की पत्नी ने सबसे पहले थाना शिकोहाबाद में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। मगर, जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला थाने पहुंच गई और हंगामा किया।
महिला के मुताबिक हम लोग दिवाली के समय घर गए थे। कुत्तों को चौकीदार के भरोसे छोड़ दिया गया। कुत्तों के नाम बियर और डॉलर हैं। लेकिन जब हम वापस आए तो बीयर नहीं मिली। दस दिन तक हम बियर ढूंढ़ते रहे, पर न मिली।
पुलिस ने कुत्ते की तलाश शुरू कर दी है। शिकोहाबाद थाना पुलिस ने सिविल लाइन परिसर के कुछ कर्मचारियों को भी बुलाया है जहां वे रहते थे और उनसे पूछताछ भी कर रही है।






































