बीजापुर के आवापल्ली क्षेत्र के अंतर्गत तिमापुर-मुरदण्डा मार्ग पर नक्सलियों द्वारा पूर्व से बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में केरिपु 229वीं बटालियन के तीन जवान घायल हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, केरिपु की टीम आवापल्ली–बासागुड़ा मार्ग पर RSO ड्यूटी पर रवाना हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले से सड़क किनारे प्लांट किया गया IED विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए। Read More