JHANSI. उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित ओम शांति ग्रीन कॉलोनी के एक घर में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग जितनी तेजी से फैली से उतनी ही तेजी से परिवार के लोगों ने तत्परता दिखाई और सुरक्षित बाहर आ गए। घर डॉक्टर का बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दो फायर टेंडर आग बुझाने में जुटी हुई थीं।
झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में ओम शांति ग्रीन कॉलोनी स्थित है। कॉलोनी के डुप्लेक्स नंबर-5 में डॉ. राज श्रीवास्तव रहते हैं। वे दांतों के डॉक्टर है। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके घर की ऊपरी मंजिल से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान की ऊपरी मंजिल से धुएं का गुबार उठने लगा। आग को बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी गई। इसी बीच डॉ. श्रीवास्तव का परिवार अपने दो बच्चों सहित बाहर आ गया।
गहरा धुआं उठता देख कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पड़ोसी भी मदद को आगे आए, लेकिन आग का विकराल रूप देखकर लोग सहम गए। बताया जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। लेकिन सच क्या है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई थी।
उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित ओम शांति ग्रीन कॉलोनी के एक डुप्लेक्स में अभी-अभी गैस गीजर से आग लग गई।@jhansipolice @mayank5 pic.twitter.com/AVBqcTXWsx
— Tirandaj (@Tirandajnews) February 14, 2023