बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहिता से उसके नंदोई ने दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं, उसने यह बात को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डरी-सहमी महिला ने पहले तो किसी को किसी को बताने से डरती रही, लेकिन बाद में उसने साहस जुटाकर पति को घटना की जानकारी दी। जब पति ने लोक-लाज के डर से चुप रहने को कहा तो महिला ने अपने मायके पहुंचकर पुलिस थाने में इसकी शिकायत की है। इस पर हिर्री पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
हिर्री क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय महिला के दो बच्चे हैं। उसने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि उसका नंदोई आए दिन उनके घर आता है। सितंबर 2020 में भी जब उसका पति पति काम पर गया था, तो नंदोई उनके घर आया था। उस दौरान दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। महिला को अकेले देख कर नंदोई ने उसे कमरे में बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद नंदोई ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए घटना की जानकारी किसी को देने से मना किया। पति के वापस लौटने पर महिला ने इसकी जानकारी उन्हें दी। पति ने लोक लाज के भय से उसे चुप रहने के लिए कहा। बीते 18 अक्टूबर को महिला का नंदोई उनके घर आया था। इस दौरान भी उसने अपनी साली से दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी ससुराल वालों को देने पर उन्होंने महिला को चुप रहने कहा।
महिला किसी तरह भागकर अपने मायके पहुंची और यह बात मां और पिता को बताई। इसके बाद मायके वालों के साथ हिर्री थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।