यह मामला किसी साधारण झगड़े का नहीं, बल्कि एक संगठित और घातक हमले का साबित हुआ। घटना के दिन आरोपियों ने एकजुट होकर विकास उर्फ कन्हैया सारथी पर चाकू, तलवार और डंडों से लगातार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Read More
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुलकारी गांव के संतोष महिलांगे, उनकी पत्नी, कलाबाई भार्गव सहित परिवार के अन्य सदस्य नवंबर 2025 में काम की तलाश में पुणे गए थे। पुणे के लेबर ठेकेदार भुवनेश्वर राय और सुरेंद्र राय उन्हें बेहतर मजदूरी और सुविधाओं का झांसा देकर अपने साथ चांदे गांव ले गए। वहां पहुंचने के बाद उनसे लगातार मजदूरी कराई जा रही थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। Read More
याचिकाकर्ता का कहना है कि यह विधेयक नागरिकों को संविधान के तहत मिले धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है। उनका तर्क है कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया में प्रशासन को पूर्व सूचना देने जैसी शर्तें व्यक्तिगत निजता (Right to Privacy) में दखल हैं। साथ ही, कानून में प्रयुक्त शब्दावली को अस्पष्ट बताते हुए इसके दुरुपयोग की आशंका भी जताई गई है। Read More
भूपेश बघेल ने वेदांता कंपनी के पुराने हादसों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पहले भी जिम्मेदारों को बचाया गया और इस बार भी की जा रही है लीपा-पोती
Read More
छत्तीसगढ़ के भिलाई में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नाम का इस्तेमाल करके ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में बड़ी प्रशासनिक चूक भी सामने आई है। इससे गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। Read More
शुरुआती जांच में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है, रिपोर्ट के मुताबिक उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में सुरक्षा मानकों की की गई अनदेखी
Read More
विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठेंगी। उनके इस सख्त रुख से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। Read More
आधुनिक तकनीक के संदर्भ में विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग में सावधानी बरतने और प्राप्त जानकारी के सत्यापन पर जोर दिया। इस दौरान एक चित्रकला प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय जेल के बंदियों, पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLV) और LADCS स्टाफ की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। Read More
छात्रों का आरोप है कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बोलबाला रहा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक भर्तियों में गड़बड़ी, जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी में कथित भ्रष्टाचार, संसाधनों के दुरुपयोग और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में अनियमितताओं ने संस्थान की साख को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान पूर्व कुलसचिव दुबे के निलंबन का भी जिक्र किया गया। Read More
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि अप्रैल माह में ही बढ़ते तापमान और भीषण लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में शासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। Read More
पीड़ित का आरोप है कि इतनी सी बात पर एएसआई भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। एएसआई ने चिल्लाते हुए कहा, बड़ा नेता बनता है, तेरी सारी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। इसके बाद एएसआई ने थाने के अन्य स्टाफ के सामने ही विनोद को ताबड़तोड़ 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट की इस घटना में विनोद के कान में गंभीर चोट आई है और उन्हें सुनाई देने में दिक्कत हो रही है। Read More
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीक्षण अभियंता (SE) ने अदालत में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की वर्तमान में लगभग 44.59 करोड़ रुपये के सड़क कार्य टेंडर प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में हैं। पेंड्रीडीह से नेहरू चौक (15.37 किमी) के लिए 4038.57 लाख रुपये का टेंडर 9 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित है। Read More
खराब बीज पर सख्त फैसला: किसानों के पक्ष में आयोग, कंपनी की तीनों अपीलें खारिज, कबीरधाम के किसानों को लाखों का मुआवजा, गुणवत्ता दोष को माना नुकसान का कारण
Read More
प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने स्पष्ट कहा है कि CG बोर्ड की मान्यता लेकर CBSE पाठ्यक्रम बताकर अभिभावकों को गुमराह करना अपराध है। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल CBSE पैटर्न का नाम लेकर धोखा नहीं दे सकता और ऐसे संस्थानों पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। Read More
हादसे के बाद Indian National Congress ने इस मामले में आक्रामक रुख अपनाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने इस घटना को “साधारण हादसा नहीं, बल्कि हत्या” करार दिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। Read More
सेमिनार के दौरान न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को संविधान एवं ADR की अवधारणा को सरल भाषा में समझाते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ADR के माध्यम से विवादों का त्वरित और सहज समाधान संभव है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है। Read More
शिक्षकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। दूसरी ओर, बीईओ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है और कहा है कि यह सब उनके खिलाफ साजिश के तहत किया जा रहा है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और बिंदुवार जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। Read More
घटना 26 नवंबर 2025 की है। पीड़िता की परिचित एक नाबालिग लड़की ने उसे रायगढ़ में काम दिलाने का झांसा दिया और अन्य आरोपियों—बिंदिया रात्रे, अभय यादव, चीकू खान और पूजा उर्फ बॉबी—से मिलवाया। ये सभी आरोपी साजिश के तहत पीड़िता को मध्य प्रदेश के सागर ले गए, जहाँ सुनील दीक्षित (37) नामक व्यक्ति से 1.50 लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया गया। Read More
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए यह निर्माण आवश्यक है, जिसके लिए विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। हालांकि, अचानक हुए इस फैसले से 17 और 19 अप्रैल को सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बसों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। Read More
फोन पर हुई बातचीत के बाद छात्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर साथ में रहने वाली छात्राओं को संदेह हुआ। आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने मकान मालिक और कोनी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जहां छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिला। Read More
UCC In chhattisgarh::रायपुर, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें सबसे प्रमुख फैसला राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) लागू करने की दिशा में एक समिति के गठन का है। इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश करेंगी।... Read More
Vedanta Power Plant Accident- सक्ती (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक भयानक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में लगे हाई प्रेशर स्टीम वाले ट्यूब/वाल्व के लीक होने से भयंकर विस्फोट हो गया, जिसमें गर्म भाप और आग की लपटों ने कई... Read More