बिलासपुर। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां उल्टी-दस्त से पीड़ित दो महिला मरीजों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवती को उल्टी-दस्त की समस्या के बाद सिम्स में भर्ती कराया गया था।
इसमें सिरगिट्टी क्षेत्र और दूसरी सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली हैं। इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। हालांकि डायरिया की भी आशंका जताई जा रही है।
(TNS)