रायपुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से धरना प्रदर्शन में शामिल होने आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार देर रात सडक हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में चल रहे आंगनबा़ड़ी कार्यकर्ता के धऱना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश के धूर नक्सल प्रभावित बीजापुर से कार्यकर्ता चारपहिया वाहन में सवार होकर रायपुर पहुंची थी। वापसी के दौरान लंबा सफर नींद पुरी नहीं होने के कारण देर रात केशकाल घाट क्रास करने के बाद कोंडागांव जिले के बनियानवागांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
हादसा इतना जबर्दस्त था मौके पर ही दो लोगों ने दम तो़ड दिया। गाड़ी के टकराने की आवाज से सुन आसपास बस्ती के लोग वहां पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को कोंडागांव अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।