RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया है कि नगरीय निकाय चुनाव एक दिन में संपन्न होगा, जबकि पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। हालांकि चुनावों की तारीख क्या होगी और राज्य का निर्वाचन आयोग कब आदर्श आचार संहिता का ऐलान करेगा यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।
दरअसल, राजिम और दंतेवाड़ा के प्रवास से लौटने के बाद सीएम साय राजधानी में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अलग-अलग वर्गों के लिए नगरीय निकायों में पद आरक्षित किए गए हैं।
अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित नगर पालिकाओं में छत्तीसगढ़ की अभनपुर, बागबाहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर-नैला, अकलतरा और पंडरिया के नाम सामिल हैं। जो अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव: रायपुर समेत 14 निगमों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, दुर्ग-भिलाई में OBC सीट…देखें पूरी लिस्ट
अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नगर पालिकाओं में नारायणपुर, जशपुरनगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के नाम शामिल हैं। जहां इस बार अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिनिधि पालिकाध्यक्ष बनेंगे।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित नगर पालिकाओं में दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर और कुम्हारी, तिल्दा नेवरा नगर पालिकाएं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
ये भी पढ़ें: नक्सली हमले में आठ जवानों के शहीद होने पर अमित शाह ने भरी हुंकार, मार्च 2026 तक खत्म करके ही रहेंगे नक्सली आतंक
महिलाओं के लिए अनारक्षित नगर पालिकाएं इस बार शिवपुर चरचा, तखतपुर, किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली और बाकीमोंगरा हैं।
वहीं अगर अनारक्षित नगर पालिकाओं की बात करें तो इस बार सक्ती, खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, अमलेश्वर, बैकुंठपुर और रामानुजगंज को अनारक्षित घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें: पत्रकार मुकेश की PM रिपोर्ट आई…सिर में चोट के 15 निशान, लिवर के 4 टुकड़े, डॉक्टरों ने कहा-ऐसा केस पहली बार देखा
नगर निगमों में महापौर पद के आरक्षण की स्थिति
छत्तीसगगढ़ के 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। प्रमुख नगर निगमों में आरक्षण की स्थिति इस प्रकार है –
रायपुर नगर निगम: सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित।
धमतरी नगर निगम: अनारक्षित।
कोरबा नगर निगम: सामान्य महिला के लिए आरक्षित।
रिसाली नगर निगम: अनुसूचित जाति (SC) महिला के लिए आरक्षित।
रायगढ़ नगर निगम: अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित।
भिलाई-चरौदा नगर निगम: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित।
बिलासपुर नगर निगम: OBC वर्ग के लिए आरक्षित।
दुर्ग नगर निगम: OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित।
राजनांदगांव नगर निगम: अनारक्षित।
चिरमिरी नगर निगम: अनारक्षित।
जगदलपुर नगर निगम: सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित।
अंबिकापुर नगर निगम: अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित।
भिलाई नगर निगम: OBC वर्ग के लिए आरक्षित।
बिरगांव नगर निगम: सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित।