BILASPUR NEWS. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) बिलासपुर ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप के कुल 1600 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस पहल के माध्यम से इंजीनियरिंग, तकनीकी और सामान्य स्नातक (General Graduate) डिग्री धारक युवाओं को खनन उद्योग का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

पदों का विवरण
कुल 1600 रिक्तियों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
-ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 500 पद
-टेक्नीशियन अप्रेंटिस: 1100 पद

माइनिंग इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा वैकेंसी
इस भर्ती में सबसे अधिक अवसर खनन क्षेत्र के युवाओं के लिए हैं। टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन इंजीनियरिंग) के लिए सर्वाधिक 900 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा सिविल, विद्युत (Electrical), यांत्रिक (Mechanical), इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग के छात्र भी पात्र होंगे।

इन डिग्री धारकों को भी मिलेगा अवसर
सिर्फ इंजीनियर ही नहीं, बल्कि सामान्य स्नातक जैसे बीबीए (BBA), बीसीए (BCA), बी.कॉम (B.Com) और बीएससी (केमिस्ट्री) के अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए SECL की विभिन्न अंडरग्राउंड और ओपन कास्ट खदानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?
-इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS 2.0) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
– पोर्टल पर पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी SECL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
-आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगी।
-इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योग के साथ जोड़कर उनके भविष्य के लिए रोजगार के बेहतर अवसर पैदा करना है।



































