KOLKATA NEWS. पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच एक अहम घटनाक्रम में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीवी आनंद बोस को 17 नवंबर, 2022 को बंगाल का गवर्नर घोषित किया गया था। सीवी आनंद बोस अभी दिल्ली में हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह शाम 4:55 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने वहां प्रेसिडेंट को अपना इस्तीफा भेजा।


सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डॉ. सी.वी. आनंद बोस को 17 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उस समय राज्यपाल का पद खाली होने के बाद ला गणेशन, जो उस समय मणिपुर के राज्यपाल थे, अतिरिक्त प्रभार के रूप में बंगाल के राज्यपाल का कार्य देख रहे थे।


धनखड़ के उपराष्ट्रपति बनने के बाद हुई थी नियुक्ति
दरअसल, बंगाल के तत्कालीन राज्यपाल जगदीप धनखड़ के भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह पद खाली हुआ था। इसके बाद केंद्र सरकार ने डॉ. बोस को राज्यपाल नियुक्त किया था। अब उनके इस्तीफे के बाद राज्यपाल पद को लेकर नई नियुक्ति पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में चुनावी माहौल बन रहा है।



































