BALRAMPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती को लेकर विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब बलरामपुर जिले से भी इसी तरह का मामला सामने आया है। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का खुलासा होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में लगभग दो एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक बाहरी व्यक्ति ने जमीन को लीज पर लेकर इस अवैध खेती को अंजाम दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और अफीम की फसल को जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
balrampur news, Chhattisgarh News, flourishing crop recovered on two acres, illegal opium cultivation, illegal opium cultivation exposed in Balrampur, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, अफीम की अवैध खेती, अवैध रूप से अफीम की खेती, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले, त्रिपुरी गांव में लगभग दो एकड़ जमीन पर अफीम की फसल, बलरामपुर जिले


































