BILASPUR NEWS. बिलासपुर ज़िले के सरकंडा थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पड़ोसी ने बेर खिलाने का लालच देकर बच्ची को खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाली साबित हुई है। स्थानीय लोगों ने मासूम के लिए न्याय की मांग की है और आरोपी को कड़ी सज़ा देने की अपील की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल मासूम का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी रखी गई है।

रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहा है। लगातार दरिंदे युवती व मासूमों को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है। जहां एक 6 साल की मासूम से दुष्कर्म किया गया है।




































