JAGDALPUR NEWS. छत्तीसगढ़ समेत देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने पर जुटी फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ का दुर्दांत नक्सली और झीरम कांड का मास्टरमाइंड हिड़मा और उसकी पत्नी को फोर्स ने मार गिराया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर आंध्र की खूंखार फोर्स ग्रेहाउंड के साथ मुठभेड़ में घिर गया है और उसके मारे जाने की ख़बर आ रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 6 शव मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि इनमे हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का शव भी है।

छत्तीसगढ़ की पुलिस भी इस सूचना को क्लियर कर रही है। हिड़मा का अंत छत्तीसगढ़ में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशंस के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर इसलिए भी है क्योंकि उसकी मौत से दक्षिण बस्तर में नक्सलवाद के एक अध्याय का ही समापन हो जाएगा। इससे पहले बस्तर के कई जिले नक्सलवाद से मुक्त हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक आंध्र सीमा पर मुठभेड़ के साथ ग्रे हाउंड के जवान सर्चिंग कर रहे हैं। इस सर्चिंग में अब तक छह शव मिल चुके हैं, जिनमे एक हिडमा का शव बताया जा रहा रहा। छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में करोड़ों का इनामी नक्सली हिड़मा झीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले पर हमला करने और 29 नेताओं की नृशंस हत्या के बाद चर्चा में आया था। पिछले एक साल से बस्तर में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशंस के दौरान वह कई बार बच निकलने में कामयाब हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी की एर्राबोर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर रात में DRG के जवानों को मौके के लिए निकाला गया था। वहीं आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया था। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

वहीं, दूसरी मुठभेड़ सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में चल रही है। 18 नवंबर की सुबह हुई इस गोलीबारी में 6 नक्सली मारे गए हैं। को 16 नवंबर 2025 को भेज्जी-चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुख्ता सूचना मिलने पर DRG की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान रविवार सुबह तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।




































