BHILAI NEWS. 2 से 7 अगस्त तक केरल के कोझिकोड में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स पॉवरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने दमदार लिफ्ट के साथ अपने-अपने वर्गों में पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया।
पुरुष वर्ग में प्रदर्शन:
अखिलेश पांडेय (66 किलो, अंडर-70, मास्टर-3, इक्विप्ड वर्ग)
स्क्वाट: 115 किलोग्राम
बेंचप्रेस: 90 किलोग्राम (रजत पदक)
डेडलिफ्ट: 145 किलोग्राम
कुल प्रदर्शन: कास्य पदक
पतंजलि झा (105 किलो, अंडर-70, मास्टर-3, इक्विप्ड वर्ग)
स्क्वाट: 117 किलोग्राम
बेंचप्रेस: 80 किलोग्राम (रजत पदक)
डेडलिफ्ट: 145 किलोग्राम
कुल प्रदर्शन: चौथा स्थान
महिला वर्ग में प्रदर्शन:
पद्मिनी शर्मा (+84 किलो, अंडर-50, मास्टर-1, क्लासिक वर्ग)
स्क्वाट: 140 किलोग्राम (रजत पदक)
बेंचप्रेस: 67 किलोग्राम (कास्य पदक)
डेडलिफ्ट: 145 किलोग्राम
कुल प्रदर्शन: कास्य पदक
बता दें, इस सफलता के पीछे टीम के कोच, मैनेजर एवं रेफ़री नस्कर टंडन, महेश पटेल एवं आसिफ़ अली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग संघ के संरक्षक एवं पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से जी सुरेश, बीएल चंदवानी, एके चौधरी, तुलसी सोनी (कार्यकारी अध्यक्ष), मोहन कृष्णा, वीरेंद्र साथपति, महासचिव कृष्णा साहू, डॉ सीएस कुरूप, डॉ हर्षवर्धन, राजेन्द्र सिंह यादव, बुधराम सारंग, कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी एवं पॉवरलिफ़्टर शामिल हैं।