KAWARDHA NEWS. छत्तीसगढ़ के कवर्धा में लोहारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लोहारा थाना के नवापारा में एक विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचरण पटेल को पकड़ लिया है। इसके बाद महिला के परिजनों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दिया है।

ये भी पढ़ें:नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता: बसवराजू के बाद अब एक करोड़ का इनामी माओवादी सुधाकर ढेर
वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने युवक को थाने लेकर पहुंचे। वहीं दोनों पक्ष के सहमति के बाद छोड़ दिया गया, इसलिए कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष की जमकर किरकिरी हो रही है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

कोरबा में मारपीट का वीडियो वायरल
इधर कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल के पास शनिवार को मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। रास्ते में खड़ी एक्टिवा को हटाने की बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, और देखते ही देखते तकरार मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पक्ष द्वारा रास्ते में खड़ी एक्टिवा हटाने को लेकर टोका गया, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। बातों-बातों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे।

इस दौरान कई लोग बीच-बचाव करते नजर आए, लेकिन झगड़ा कुछ देर तक चलता रहा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में हाथापाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भी भय का माहौल देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा की निगरानी में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक, कोरबा ने मीडिया को बताया, “एक्टिवा हटाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटी-छोटी बातों पर लोग कानून हाथ में लेने से नहीं चूकते, जो कि सामाजिक शांति के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस ने आम नागरिकों से संयम बरतने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की है।




































