INDIA PAKISTAN WAR NEWS. पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने बीते रात पाकिस्तान पर हमला बोल दिया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद सहित अन्य आतंकी ठिकाने निशाने पर रहे। पाकिस्तानी सेना ने हमले की पुष्टि की है। हालांकि भारतीय सेना सुबह 10 बजे इस एयर स्ट्राइक के बारे में जानकारी देगी। सूचना ये भी है कि हमले के बाद पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों ने सीमा पार कर भारत में आने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मार गिराया गया है। ये जहाज चीन से पाकिस्तान को मिले थे।
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाक प्रशिक्षित आतंकियों द्वारा पर्यटकाें की हत्या के बाद बीती रात भारत ने जवाबी कार्रवाई की। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया गया। इस ऑपरेशन में भारत की तीनों सेनाओं आर्मी, एयरफोर्स और नेवी ने शामिल हैं।
भारत ने आतंकियों के किन ठिकानों को निशाना बनाया
सियालकोट में हिजबुल का महमूना जोया कैंप उड़ाया।
मुजफ्फराबाद में शवाई नल्ला कैंप उड़ाया गया।
मुजफ्फराबाद में ही सईदना बिलाल कैंप भी उड़ा दिया गया है।
कोटली में जैश का मरकज अब्बास कैंप उड़ाया।
कोटली में ही मरकज राहिल शाहिद कैंप उड़ा दिया गया।
बरनाला में लश्कर का अहले हदीथ कैंप उड़ाया
बहावलपुर में जैश का अड्डा मरकज सुबहान अल्लाह उड़ाया।
मुरीदक में मरकज तैयबा तबाह किया गया।
तेहरा कलां में सरजल कैंप को भी भारत ने एयरस्ट्राइक कर उड़ा दिया
इसके अलावा कुछ अन्य ठिकानों पर भी हमले की खबर है।
किस आतंकी संगठन के कितने ठिकाने बने निशाना
भारत के हमले में सबसे ज्यादा लश्कर-ए-तैयबा के चार ठिकाने निशाना बने। इनमें मुरीदके का मरकज तैयबा, बरनाला का करकज अहले हदीथ और मुजफ्फराबाद का शवाई नल्ला कैंप शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य ठिकाने पर भी हमला हुआ है।
इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मदके तीन ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें बहावलपुर का मरकज सुबहान अल्ला, तेहरा कलां का सरजल कैंप, मुजफ्फराबाद का सईदना बिलाल कैंप शामिल हैं।
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहद्दीन के दो ठिकानों पर भारत ने एयर स्ट्राइक की है। इनमें सियालकोट स्थित महमूना जोया, कोटली स्थित मरकज राहिल शाहिद शामिल हैं।
भारत में घुसने की कोशिश में दो पाकिस्तानी विमान तबाह
सूचना ये भी है कि भारत की आतंकी संगठनों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना आगे आई। पाकिस्तान के दो J17 विमानों ने सीमा पार कर भारत में आने की कोशिश की, लेकिन दोनों को मार गिराया गया। ये लड़ाकू विमान चीन द्वारा पाकिस्तान को दिए गए थे।
सीमा पर पाक ने शुरू की गोलीबारी
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी गई है। पाकिस्तानी सेना द्वारा सिविलियन को निशाना बनाया जा रहा है। कश्मीर से लगी सीमा पर पाक की गोलीबारी में तीन से चार सिविलियन की मौत की खबर आ रही है।
भारत में हवाई सेवा पर अस्थाई रोक
आतंकियों पर सेना के हमले के बाद भारत भी एलर्ट है। विमान सेवाओं को अस्थाई रूप से रोका गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। भारतीय वायुसेना के जहाज पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
हमले को लेकर सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस 10 बजे
भारत की एयर स्ट्राइक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सुबह 10 बजे सेना ऑपरेश सिंदूर को लेकर जानकारी देगी। आधिकारिक जानकारी के बाद बहुत कुछ साफ होगा। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हमले में सैकड़ों की संख्या में आतंकी 72 हूरों के पास पहुंच चुके हैं। लेकिन पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने करीब 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
ऑपरेशन सिंदूर नाम क्यों
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों जिस तरीके से गैर मुस्लिमों को चिह्नित कर निशाना बनाया वह आतंकियों की मानसिकता बताने के लिए काफी है। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान ले ली गई थी। धर्म पूछकर महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ा गया। यही कारण है कि ऑपरेशन का नाम बहुत सोच समझकर ऑपरेशन सिंदूर रखा गया।