BALOD NEWS. बालोद जिले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, वाट्सअप ग्रुप में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित चल रहे पूर्व पार्षद मुकेश साहू ने PM मोदी को गाली दी थी, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में जिले के गुरूर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद मुकेश साहू के ऊपर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। बता दें कि मुकेश साहू भाजपा से अधिकृत पार्षद थे और बाद में भाजपा ने मुकेश साहू को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। यह पूरा मामला आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने लिखित शिकायत में पुलिस को बताया है कि गुरूर नगर के मुकेश साहू पिता शंभू राम साहू ने वाट्सअप ग्रुप गुरूर नगर में रात 1 बजकर 1 मिनट पर देश के प्रधानमंत्री को गाली दी। इन्हीं हरकतों के कारण मुकेश साहू को पहले भी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार पन्नालाल साहू और नारायण टेके ने इस शिकायत का नेतृत्व किया।
ये भी पढ़ें: Indian Army में अफसर बनने का मौका…इतने पदों पर निकली वैकेंसी, इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
वहीं उनके साथ इशा प्रकाश साहू, नंदकिशोर शर्मा, चंद्रप्रकाश गांधी, गिरधर ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, प्रेमसाय कलिहारी, ताम्रध्वज सिन्हा, चंदन सिन्हा ने भी लिखित शिकायत संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करते हुए कराई है।बता दें कि मुकेश साहू गुरुर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद हैं। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत होकर चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी के साथ ही गद्दारी की और नगर पंचायत के अविश्वास प्रस्ताव के चुनाव के दिन वोट डालने नहीं पहुंचे।
इसके साथ ही कई बार अनुशासनहीनता भी कर चुके हैं। इसके कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इससे पहले पुलिस द्वारा उन्हें जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा था, जिसमें साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
10 प्वाइंट में समझें जमीन की रजिस्ट्री में नए बदलाव के फायदे
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जानकारी लेने के लिए फोन लगाया गया, लेकिन शिकायत करने के बाद एक-दूसरे पर ही आरोप मढ़ रहे हैं। दरअसल, पूर्व पार्षद के खिलाफ लगभग आधा दर्जन प्रमुख नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन गिरफ्तार करने के बाद उसे छुड़ाने भी भाजपा के कुछ नेता अनविभागीय अधिकारी के पास गए हुए थे।