DHAMTARI NEWS. धमतरी में निगम के कांग्रेसी पार्षदों ने आज नगर निगम का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। नगर निगम का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन और प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। और जनहित के मुद्दों में कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में कलेक्ट्रेट घेराव करने की चेतावनी भी दी है।

दरअसल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने अपने आधा दर्जन मुद्दों को लेकर निगम कार्यालय का आज घेराव किया। निगम प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेसी पार्षदों की माने तो निगम में बीजेपी की सरकार बने ढाई माह बीतने को है लेकिन इन ढाई महीनों में कुछ भी नहीं हुआ है।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए पात्र महिलाएं निगम के चक्कर काट रही हैं, लेकिन आज तक पोर्टल बंद है। धमतरी शहर में जुग्गी झोपड़ी वाले को पट्टा देने का वादा था, सरकार बनने के बाद पट्टा नहीं दिया जा रहा। प्रधानमंत्री आवास के लिए तरह तरह के डाक्यूमेंट के लिए निगम के अधिकारी हितग्राहियों को चक्कर कटवा रहे हैं।

वहीं सोरिद वार्ड में किसान की ज़मीन पर निगम नाला निर्माण कर अनियमितता करने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने, हटाए गए प्लेसमेंट कर्मचारियों को वापिस काम में रखने, कचरा उठाने निम्न स्तर की ई रिक्शा की ख़रीदी किया गया। इन सब में जाँच और कार्यवाही करने की माँग को लेकर घेराव किया गया।

ये भी पढ़ें:ट्रैक्टर ने प्रधान पाठक को कुचला, मौके पर हुई मौत, भीड़ ने वाहन को किया आग के हवाले

इस दौरान तमाम कांग्रेसियों ने निगम दफ़्तर के बाद जमकर हंगामा किया। इन माँगो पर जल्द कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट दफ्तर का घेराव करने की चेतावनी दी है। वहीं निगम आयुक्त ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।




































