BILASPUR NEWS. दुष्कर्म की घटनाएं हर रोज हो रही है। कहीं इसकी सूचना मिल जाती है तो कहीं इसकी सूचना देने से लोग डरते हैं। तोरवा थाना क्षेत्र में भी गैंग रेप का मामला सामने आया है। जहां पर युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया। फिर अपने चाचा के घर लेकर गया। जहां पर चाचा-भतीजे दोनों ने गैंग रेप को अंजाम दिया। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे को धर दबोचा है।

ये भी पढ़ेंःबलरामपुर में हाथियों का आतंक, दो दिन में तीन ग्रामीणों को पटककर मार डाला

बता दें, मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने आरोपी राज ऋषि सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी राज ऋषि सिंह ने उससे शादी करने का वादा किया था।

फिर उसने पीड़िता को अपने चाचा सुरेंन्द्र सिंह के घर ले कर गया। जहां पर आरोपी राज ऋषि के साथ मिलकर उसके चाचा सुरेन्द्र सिंह ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ेंःभिलाई के प्राचीन मंदिर में चोरी व तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे ने कैद की पूरी घटना
इसके बाद से धमकाया और किसी को न बताने के लिए कहा। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने चलकर पीड़िता के साथ शिकायत दर्ज करायी। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई।

इस पर उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे के घर व रिश्तेदारों के घर पतासाजी की। लगातार 24 घंटे उसकी जानकारी लेती रही और दोनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म करना स्वीकार किया।




































