RAIPUR NEWS. प्रदेश में सरकार ने 41 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें खास तौर पर 11 जिलों के अफसरों को बदला गया है। इसमें कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मयंक चतुर्वेदी रायगढ़ के कलेक्टर होंगे। इसी तरह से संजय कन्नौजे सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे। नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर बनाया गया है।

इसी तरह से कुंदर कुमार मुंगेली के तो इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़ छुईखदान का कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर के लिए संजय अग्रवाल नए कलेक्टर होंगे। दिव्या उमेश मिश्रा बालोद की कलेक्टर होंगी। जन्मेजय महोबे जांजगीर जिले के कलेक्टर व सर्वेश्वर भूरे राजनांदगांव के कलेक्टर होंगे।
इस तरह से 11 कलेक्टर को मिलाकर कुल 41 आईएएस का तबादला किया गया है। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी प्रभारी के तौर पर भी दी गई है। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण गृह निर्माण का नया आयुक्त बनाया गया है।
रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को हटाकर खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक बनाया गया है।
सारंगढ़ के कलेक्टर धर्मेश साहू को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।
जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली
अफसर नई जिम्मेदारी
टोपेश्वर वर्मा अध्यक्ष राजस्व मंडल
अजय अग्रवाल संचालक जनसंपर्क एवं एमडी राज्य बीज निगम
जेपी पाठक विशेष सचिव वन विभाग
शिखा राजपूत आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष
डॉ. प्रियंका शुक्ला एमडी एनएचएम
किरण कौशल एमडी मार्कफेड, नान
अवनीश शरण आयुक्त हाउसिंग बोर्ड
सुनील कुमार जैन आयुक्त बिलासपुर
केडी कुंजाम सदस्य, राजस्व मंडल
कार्तिकेय गाेयल संचालक नान, एमडी वेयर हाउसिंग
सारांश मित्तर आयुक्त आदिम जाति, अनुसूचित जाति
पदुम सिंह एल्मा संचालक महिला एवं बाल विकास
रमेश कुमार शर्मा विशेष सचिव गृह विभाग
धर्मेश कुमार साहू विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास
जितेंद्र शुक्ला मिशन संचालक, जल जीवन मिशन
रिमिजियुस एक्का संचालक नगरीय प्रशासन
रजत बंसल एमडी खनिज निगम, विशेष सचिव अभिसरण विभाग
तारन सिन्हा आयुक्त मनरेगा, संचालक पीएम आवास-ग्रामीण
इफ्फत आरा अपर संभागीय आयुक्त रायपुर, दुर्ग का प्रभार
जगदीश सोनकर एमडी अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम
संतोष देवांगन आयुक्त उच्च शिक्षा, एमडी राष्ट्रीय शिक्षा अभियान
ऋतुराज रघुवंशी मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन
विजय दयाराम संचालक तकनीकी शिक्षा, सीईआे कौशल विकास
राहुल देव संयुक्त सचिव कृषि विभाग
दीपक अग्रवाल नियंत्रक, खाद्य एवं आैषधि विभाग
अरविंद कुमार एक्का संयुक्त सचिव राजस्व, संचालक मुद्रण
संतन देवी जांगड़े संयुक्त सचिव स्वास्थ विभाग
सुखनाथ अहिरवार संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण
चंद्रकांत वर्मा संचालक पशु चिकित्सा, सीईआे जलग्रहण क्षेत्र