BALOD NEWS. बालोद जिले के 3 ब्लॉक भूमिगत जलस्तर के मामले में क्रिटिकल और सेमी क्रिटिकल जोन में आ गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने पखवाड़े भर तक यहां जल जतन अभियान चलाया। इसके तहत पूरे जिले में 2 हजार के करीब सोखता गड्ढा बनाए गए हैं। इसके अलावा कई तरह के इवेंट भी किए गए। आज इस पखवाड़े के अंतिम जिन जीवन दायिनी ताँदुला जलाशय के किनारे जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी आम जनता के साथ उतरे। सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।
जल संरक्षण का संदेश देने जलाशय में कलेक्टर एवं CEO उतरे। कलेक्ट और सीईओ ने इस दौरान कहा कि ये हमारे लिए चिंता करने का विषय है कि आखिर बेतहाशा पानी का दोहन आखिर क्यों हो रहा है। इसके लिए जरूरी है कि हम छोटी छोटी आदतों से हमारे आसपास पानी का संरक्षण करें। प्रशासन ने जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।
सभी के लिए जरूरी है जल कलेक्टर
आपको बता दें कि जल जतन पखवाड़ा के अंतिम दिन आज तांदुला जलाशय के मनोरम तट से जल, थल एवं नभ में जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि पानी मनुष्य के अलावा पेड़, पौधों, पशु-पक्षियों सहित सभी जीव जगत के लिए अत्यंत आवश्यक एवं अनमोल है। उन्होंने कहा कि हमारे आने वाली भविष्य की रक्षा के लिए पानी का विवेकपूर्ण उपयोग एवं इनका संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, छत्तीसगढ़ के 680 उम्मीदवारों को मिली सफलता
चन्द्रवाल ने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय करना केवल शासन एवं प्रशासन की बस की बात नहीं है। इस कार्य में समाज के सभी वर्गों का सहयोग और जनभागीदारी भी नितांत आवश्यक है।
3 ब्लॉक रेड जोन में
जिला पंचायत सीईओ संजय कन्नौजे ने बताया कि बालोद जिले का गुरूर ब्लॉक भूमिगत जलस्तर के मामले में क्रिटिकल जोन में चले गए हैं। बालोद और गुण्डरदेही ब्लॉक सेमी क्रिटिकल जोन में आ गए हैं। समय रहते हमें इस क्षेत्र में प्रयास करने की आवश्यकता है।
संजय कन्नौजे ने कहा कि जिले के गुरूर विकासखण्ड में भूजल स्तर अत्यंत नीचे चले जाने से वर्तमान में पूरे प्रदेश में गुरूर विकासखण्ड क्रिटिकल जोन में शामिल है। इसे ध्यान में रखते हुए पूरे जिलेवासियों को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। इसी के मद्देनजर 12 मार्च से जल जतन पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिला।
पूर्व जनपद सदस्य का कारनाम, विकास के नाम पर 51 लाख 87 हजार लोन लेकर ठगा ग्रामीणों को
EOW की बड़ी कार्रवाई…CGMSC घोटाले में 5 अफसर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला