BILASPUR NEWS. व्यवसाय करने वाले भी गड़बड़ी करते हुए मुनाफा कमाने के चक्कर में रहते है। उनकी ये गड़बड़ी कई बार उन्हें महंगी पड़ जाती है। शहर के हाईवे में संचालित दो ढाबों में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करते हुए खाना बनाया जा रहा था। इसकी शिकायत भी लगातार मिल रही थी। शिकायत के बाद जब कार्रवाई की गई तो 2 ढाबों में कुल 8 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।
बता दें, बिलासपुर में होटल व ढाबों में व्यावसायिक सिलेंडर के जगह पर घरेलू गैस के इस्तेमाल करने की शिकायत लगातार मिल रही थी। शिकायतों के बाद अफसरों ने जब पेंड्रीडीह बाईपास रोड पर जांच करने पहुंचे तो वहां पर ढाबे में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते पकड़ा गया।
ये भी पढ़ेंःहाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम का एक्शन, चलाई 20 दुकानों पर बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा
साथ ही 8 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किया। कलेक्टर के आदेश पर बिल्हा एसडीएम बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग, एनएचआई और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
इन दो ढाबों में हुई कार्रवाई
घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक करना बैन होता है। इसके लिए अलग से नीले रंग की सिलेंडर आती है इसके बाद भी बहुत से लोग व्यवसाय में इसका उपयोग करते है।
सीजी ढाबा के संचालक राकेश शर्मा के यहां से 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। वहीं राज भोजनालय के संचालक कृष्ण कुमार कौशिक के पास से 4 सिलेंडर मिले। दोनों ही संचालकों पर टीम ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया।