RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रदेश के 11 जिलों के अध्यक्ष को बदल दिया है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में करारी हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने राज्य के 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में दिल्ली से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंःशिव मंदिर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भड़के लोगों ने नेशनल हाइवे में किया चक्का जाम
नए जिलाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
कोंडागांव – बुधराम नेताम
कोरबा (शहर) – नत्थूलाल यादव
कोरबा (ग्रामीण) – मनोज चौहान
बलौदा बाजार – सुमित्रा घृतलहरे
सारंगढ़ – ताराचंद देवांगन
सरगुजा – बालकृष्ण पाठक
बलरामपुर – कृष्ण प्रताप सिंह
बेमेतरा – आशीष छाबड़ा
बालोद – चंद्रेश हिरवानी
दुर्ग – राकेश ठाकुर
नारायणपुर – बिसेल नाग
आपको बता दें कि प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, 49 नगरपालिकाओं में से 36 पर भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना अध्यक्ष बना लिया। जिला पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा और पार्टी को उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली।
ये भी पढ़ेंःEOW की बड़ी कार्रवाई…CGMSC घोटाले में 5 अफसर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
इन चुनावी नतीजों के बाद पार्टी में बदलाव की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्षों को हटाकर नए चेहरों को मौका दिया गया है।
इसके अलावा, संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी बदला जा सकता है और संगठन को नए नेतृत्व के हवाले किया जा सकता है। पार्टी जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकती है। हाल ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कांग्रेस नेताओं की बैठक ली थी। उसके बाद से प्रदेश में संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।