BEMETARA NEWS. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आयी है। होली से ठीक पहले एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हुआ है, अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी है। इस घटना में आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पंचायत सचिवों का बड़ा ऐलान, 17 मार्च को विधानसभा और 1 अप्रैल को मंत्रालय का करेंगे घेराव
मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नेशनल हाइवे-30 पर उमरिया गांव के पास हुई। जब कार सवार 11 लोग होली का त्योहार मनाने के लिए मरका गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बेकाबू कार नहर में जाकर पलट गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
अस्पताल संचालक की भी चली गई जान, FIR दर्ज होने से था परेशान
इस भयानक सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। होली का जश्न मनाने जा रहे परिवारों के लिए यह खुशी का सफर दर्दनाक अंत में बदल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। त्यौहार में हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
दीवानियत में सोनम बाजवा की Entry, इस एक्टर के साथ बनेगी जोड़ी, इसमें दिखेगा प्यार में पागलपन
Rashifal : आज होलिका दहन…भगवान विष्णु और नृसिंह अवतार की पूजा अवश्य करें