AAJ KA RASHIFAL. आज यानी 9 मार्च को दशमी तिथि प्रातः 07:45 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 11:55 तक रहेगा, जिसके बाद पुष्य नक्षत्र का योग बनेगा। चंद्रमा आज सायं 05:45 तक मिथुन राशि में रहेंगे, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्योदय प्रातः 06:38 बजे होगा और सूर्यास्त सायं 06:26 बजे। रविवार के दिन राहुकाल 04:57 अपराह्न से 06:26 अपराह्न तक रहेगा, इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। पुष्य नक्षत्र अत्यंत शुभ माना जाता है, अतः इस योग का लाभ उठाना चाहिए।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन कुछ जोखिम उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
आज की सलाह: अनियमित भोजन से बचें, अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
वृषभ (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज कुछ दुविधा का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें। कोई नया प्रोजेक्ट सामने आ सकता है, जिससे लाभ होगा।
आज की सलाह: यदि निर्णय लेने में कठिनाई हो तो घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लें।
भाग्यशाली रंग: मैटी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें। किसी परिचित से मुलाकात होगी। परिवार से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
आज की सलाह: खर्चों पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
पैसा आने पर जरूरी नहीं सभ्यता और तमीज भी आए, वीडियो वायरल…पुलिस ने शुरू की जांच, जानें क्या है मामला
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज कुछ करीबी लोग व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर सकते हैं, लेकिन विवाद से बचें। अपने कार्यों पर ध्यान दें।
आज की सलाह: विवाद से दूर रहें, क्योंकि करीबी लोग उकसाने का प्रयास कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भिलाई में महिला सम्मान समारोह : जयाप्रदा और उर्मिला मातोड़कर ने की शिरकत… जानिए MLA रिकेश ने क्या कहा
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सुखद रहेगा। कई नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन खानपान को लेकर लापरवाही न करें।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को जल अर्पित करें, दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके आसपास के लोग विद्रोही स्वभाव के हो सकते हैं। किसी पर कटाक्ष करने से बचें। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
आज की सलाह: किसी के प्रति अपशब्द कहने से बचें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रियजनों से संवाद स्थापित करें।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर जाकर लाल चंदन लगाएं, दिन शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज गलतफहमियों को दूर करने का दिन है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आज की सलाह: शाम को हनुमान मंदिर अवश्य जाएं, शुभ समाचार मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे)
आज कुछ लोग आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं, सतर्क रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें।
आज की सलाह: शब्दों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा लोग नाराज हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। प्रियजनों से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
आज की सलाह: दिन में हनुमान चालीसा का पाठ करें, ऊर्जा मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और आपके प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। कामकाजी जीवन में सुधार होगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपनी योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, कुछ बदलावों की आवश्यकता हो सकती है।
आज की सलाह: मेहनत से कभी न डरें, सफलता देर से ही सही, लेकिन मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: नीला
मीन (दि, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखें, क्योंकि कुछ अनचाही घटनाएँ हो सकती हैं। व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। साथ ही, आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
आज की सलाह: व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर खुद के लिए भी कुछ करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद