SURAJPUR NEWS. सूरजपुर जिले में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में हंगामा होने की खबर सामने आई है। यहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है । इसी बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया है।
सूरजपुर जिले के ओडग़ी जनपद के चुनाव में गुरुवार को कांग्रेस, और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। इन सबके बीच महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया, और उनसे झूमाझटकी भी हुई। वहीं पुलिस ने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
ओडग़ी भटगांव विधानसभा का हिस्सा है। यहां का प्रतिनिधित्व महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि महिला बाल विकास मंत्री के पति ठाकुर राजवाड़े प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: माफियाओं ने दे दी तेंदुए को फांसी, ललितपुर के गौना में अपनी तरह का यह दूसरा मामला
यह भी देखें:
यह भी पढ़ें:क्या महाकुंभ का हादसा एक खतरनाक षडयंत्र का हिस्सा है?
ओडग़ी जनपद अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो गया। यहां भाजपा समर्थित इंद्रमणि सत्यनारायण पैकरा निर्विरोध निर्वाचित हो गए, और जब उपाध्यक्ष चुनाव की बारी आई, तो कांग्रेस से जनपद सदस्य नित्यानंद पाठक ने नामांकन भरने की तैयारी कर रहे थे।
तभी ठाकुर राजवाड़े वहां पहुंच गए, और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच दोनों के समर्थकों ने हाथापाई भी शुरू कर दी। ठाकुर राजवाड़े का कपड़ा फट गया। पुलिस की टीम वहां पहुंची, और नित्यानंद पाठक समर्थकों को थाने ले गई है। वहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बना हुआ है।
यह भी देखें:
यह भी पढ़ें:ललितपुर मेडीकल कॉलेज में प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा जमकर हंगामा
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा दे करता रहा मनमानी, महिला इंजीनियर की जुबानी…