BIJAPUR NEWS. एक बार फिर बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक साथ 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर करने वाले 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपए का इनाम था। ये नक्सली गंगालूर इलाके में भी सक्रिय।
ये भी पढ़ेंःसंपत्ति विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या, झांड़ियों के बीच मिला शव, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एक्शन मूड में है।नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों और राज्यों की पुलिस तेजी से काम कर रही है। यही वजह है कि आए दिन छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का खात्मा हो रहा है।
नक्सल प्रभावित बीजापुर में सुरक्षाबलों ने हाल ही में बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया था। इसका असर यह हुआ है कि आज बीजापुर में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.।आत्मसमर्पण समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपये का इनाम था।
दरअसल, बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों ने हाल ही में 26 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद आज यानी रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी, ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया है।
ये भी पढ़ेंःदुर्ग के इस राइस मिल में आग लगने से बारदाना और धान जलकर राख…जानिए कैसे हुआ हादसा
11 लाख के इनामी नक्सली शामिल
आज सरेंडर किए नक्सलियों में छह नक्सली ऐसे हैं, जिन पर 11 लाख का इनाम है। वहीं, दो-दो लाख के पांच और एक लाख के एक इनामी नक्सली भी इसमें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि AOB इलाके में सुरक्षा कैंप के दबाव के चलते इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीजापुर में अब तक 107 नक्सलियों ने सरेंडर, 143 गिरफ्तार, और मुठभेड़ में 82 नक्सली ढेर हो चुके हैं।
पुलिस ने प्रदान की प्रोत्साहन राशि
बीजापुर में सरेंडर करने वाले नक्सलियों में डिविजन पार्टी सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमिटी, प्लाटून नंबर 09, 10 , गंगालूर एरिया कमिटी के हिरमागुंडा आरपीसी, पामेड़ एरिया कमिटी आरपीसी कोंडापल्ली के सदस्य शामिल हैं।
आत्मसमर्पित नक्सली में तीन अलग अलग नक्सलियों पर 011 स्थाई वारंट लंबित है। इन पर दस हजार का इनाम घोषित है।आत्मसमर्पण करने पर इन्हें पुलिस द्वारा 25- 25 हजार रुपए नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।