JASHPUR NEWS/DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो गया है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई थी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसी के साथ ही रुझानों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया था। रुझानों में भाजपा आगे दिख रही थी। इस बीच खबर आई कि सीएम विष्णुदेव साय के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है।
Breaking: पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद का चुनाव हारे, पत्नी अर्जुमन जीतीं
मिली जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय में भाजपा लहर के बावजूद कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस ने विनय शील को चुनावी मैदान में उतारा था, जिन्होंने भाजपा के सुतबल यादव को हरा दिया है। अब विनय शील नगर पंचायत के नए अध्यक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि परिणाम आने के बाद रिकाउंटिंग भी कराई गई, लेकिन जीत आखिरकार विनय शील की हुई।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र कवर्धा में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
इसी बीच दूसरी हैरान करने वाली खबर यह आई की पूर्व सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन में भगवा लहराया है। जी हां यहां भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय के क्षेत्र में भी उलटफेर देखने को मिला था, जहां कांग्रेस के विनय शील ने जीत दर्ज की है।
15 साल बाद रायपुर नगर निगम में BJP की वापसी, मीनल चौबे ने हासिल की बड़ी जीत जीत
पाटन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 601 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरी तरफ अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार दयानंद सोनकर 319 मतों से अपना चुनाव जीत गए हैं। बताया जा रहा है कि पाटन में कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण स्थानीय नेताओं की गुटबाजी है।
बता दें कि इससे पहले कुनकुरी में भाजपा की हार पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा था कि ”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा की हार उनके कथित “सुशासन” की हार है। जुमलों की “गारंटी” से जनता का भरोसा उठ चुका है। कुनकुरी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील गुप्ता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई।
कोरबा से महाकुंभ गए 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत, बस से ऐसे भिड़ी कि बोलेरो पिचक गई…जानिए पूरा मामला