BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में किसानों को लेकर एकबार फिर सियासत गरमा गई है। बिलासपुर में किसान के सुसाइड करने के बाद किसानों की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां कर्ज और सूदखोरी के कारण एक किसान को कीटनाशक पीकर जान देना पड़ा है। कांग्रेस इसे भाजपा सरकार का किसानों को लेकर सबसे बड़ा फेलियर बता रही है। हालांकि, संबंधित मामले में पुलिस ने किसान को प्रताड़ित करने वाले सूदखोर को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, बिलासपुर में भरनी के किसान बृजभान सिंह बिंझवार ने कीटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया है। किसान का साढ़े तीन एकड़ जमीन है। बताया जा रहा है, किसान ने घरेलू काम को लेकर सूदखोर ज्वाला खांडे से 90 हजार रुपए का कर्ज लिया था। इसके एवज में सूदखोर ने किसान के जमीन का पर्चा अपने पास रख लिया था। बाद में किस्तों में बृजभान ने कर्ज का रकम लौटा दिया।
ये भी पढ़ें: बस्तर में 1500 जवानों का बड़ा ऑपरेशन… मुठभेड़ में 12 हार्डकोर नक्सली ढेर, शव के साथ हथियार भी बरामद
इसके बाद सूदखोर ब्याज के रकम को लेकर किसान को प्रताड़ित करने लगा और 3 लाख रुपए की मांग करने लगा। इस बीच सूदखोर ने किसान को इतना प्रताड़ित किया कि आखिर में उसे कीटनाशक पीकर जान देना पड़ गया।
ये भी पढ़ें: एशिया बुक में दर्ज होगा कॉमर्स गुरू डॉ सन्तोष राय का नाम, दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर टीम के साथ करेंगे प्रदर्शन
अब कर्ज और सूदखोरी के कारण किसान के सुसाइड करने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस किसान के सुसाइड को सीधे तौर पर भाजपा सरकार का किसानों को लेकर सबसे बड़ा फेलियर बता रही है। कांग्रेस का कहना है, भाजपा सरकार में किसानों को कर्ज लेना पड़ रहा है, कर्ज के नामपर सूदखोर किसानों को प्रताड़ित कर रहे हैं, प्रताड़ना के कारण किसान जान दे रहे हैं, ये भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीति का परिणाम है।
ये भी पढ़ें: Liquor Scam : पूर्व मंत्री लखमा की Z श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, पत्नी-बेटे के ट्रांजेक्शन को भी खंगाल रही ईडी
हालांकि, किसान के सुसाइड के मामले में पुलिस ने किसान को प्रताड़ित करने वाले सूदखोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूदखोर के खिलाफ कर्जा एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। लेकिन घटना ने ये सवाल जरूर खड़े कर दिया है कि, किसानों को आखिर ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ रहा है।