RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को नगरीय निकाय के लिए मतदान होना है। इससे पहले की भाजपा आज से राज्य के सभी 10 नगर निगमों में कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत रायपुर से कर दी है। आज इंडोर स्टेडियम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव देव समेत कई भाजपा विधायक मौजूद थे। मंच में BJP की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे समेत सभी 70 पार्षद प्रत्याशी मौजूद थे।
सम्मलेन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा रायपुर में BJP का महापौर और 70 पार्षद बनाना है। हमारी सरकार में नगरीय निकायों में 8 हजार करोड़ रुपए का काम हुआ है। हमारी सरकार शहरी क्षेत्रों में पट्टा भी बांटेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार हर जगह भ्रष्टाचार की थी। आज कांग्रेस सरकार के घोटालेबाज जेल में है। हमनें एक साल में मोदी गारंटी पर काम किया।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में 30 मौत 60 घायल, डीआईजी ने जारी किया आधिकारिक आंकड़ा
धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने पर सीएम साय ने कहा कांग्रेस की स्थिति नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी है। नामांकन फॉर्म भी कांग्रेस के लोग ठीक से भर पा रहे है। कई जगहों पर हमारे पार्षद निर्विरोध आ रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस जीती तो EVM ठीक और हारी तो EVM गलत हो जाती है।
ये भी पढ़ें: सगे भाइयों बीच होगा मुकाबला, भाजपा व कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा रायपुर में हम 15 साल महापौर के लिए तरस गए हैं। लेकिन आज संकल्प लेते हैं, इस बार BJP महापौर बनेगा। हमारी सरकार के कामों से लोग लाभांवित हो रहे हैं। सम्मलेन में BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा सभी नगर निगमों में BJP का सम्मेलन होगा। पंच से पार्लियामेंट तक BJP का झंडा फहराना है।