HONG KONG NEWS. आज हम आपको जो बता रहे हैं उसे जानने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। एक फ्लाइट 2025 में उड़ान भरेगी और 2024 में लैंड करेगी। आप कहेंगे कि ऐसा कैसे संभव है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। आपने पहले भी कई बार समय यात्रा की कहानियाँ सुनी होंगी। बहुत से लोगों ने टाइम ट्रेवल पर बनी साइंस फिक्शन फिल्में भी देखी होगी। इसे लेकर आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि क्या यह वाकई संभव है?
1 जनवरी 2025 को कैथे पैसिफिक फ्लाइट CX880 ने हांगकांग से उड़ान भरी और 31 दिसंबर 2024 को लॉस एंजिल्स में उतरी। यह सुनने में आपको भी हैरानी हो रही होगी। लेकिन ऐसा हुआ है, और इसके पीछे की वजह अंतर्राष्ट्रीय डेट लाइन (International Date Line) है। यह घटना सुनने में तो टाइम ट्रेवल जैसी लग रही लेकिन ऐसा कुछ है नहीं।
ये भी पढ़ें: इस फिल्म में किलर लुक्स में नजर आएंगे शाहिद कपूर, जानिए बॉक्स ऑफिस कब आएगी ये मूवी
इंटरनेशनल डेट लाइन
इंटरनेशनल डेट लाइन प्रशांत महासागर के बीचों-बीच स्थित एक काल्पनिक रेखा है जो धरती पर दो अलग-अलग तारीखों को विभाजित करती है। जब कोई प्लेन पश्चिम की ओरजाता है तो तारीख एक दिन आगे बढ़ जाती और पूर्व की ओर आने पर तारीख एक दिन पीछे चली जाती है।
ये भी पढ़ें: Breaking: IAS के बाद अब 11 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची
क्या होता है टाइम ट्रेवल
टाइम ट्रेवल को लेकर आप ने काफी सारे किस्से सुने होंगे और इस पर आधारित फ़िल्में भी देखी होंगी। आप टाइम ट्रेवल को एक विज्ञान, एक कहानी या एक कल्पना भी मान सकते हैं। जिसमें व्यक्ति भविष्य या अतीत में जाता है। समय यात्रा का उल्लेख पहली बार 1895 में प्रकाशित उपन्यास ‘द टाइम मशीन’ में मिलता है। इसे एच.जी. वेल्स ने लिखा था, जो एक लोकप्रिय विज्ञान लेखक थे। कुछ वैज्ञानिकों का तर्क है कि यदि हम पृथ्वी के घूर्णन की विपरीत दिशा में प्रकाश की गति से यात्रा करें, तो हम अतीत और इतिहास की यात्रा कर सकेंगे।
यात्रियों का दो बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन
कैथे पैसिफिक की इस फ्लाइट पर बैठे यात्रियों ने नए साल का जश्न पहले हांगकांग में मनाया और फिर लॉस एंजेलिस पहुंचकर दोबारा वही जश्न मनाया। देखा जाए तो यात्रा उनके लिए बेहद खास बन गई।