BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया। भाजपा-कांग्रेस के साथ इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। मेयर समेत कई जगह आप पार्षद प्रत्याशी बनाया है। इस बीच, बिलासपुर में एक भाजपा पार्षद निर्विरोध जीत गए हैं। वार्ड 13 पंडित दीनदयाल मंगला नगर से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हो गया, जिससे भाजपा पार्षद प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस और आप प्रत्याशियों के नामांकन में आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया गया था, जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस तरह, वार्ड 13 से केवल भाजपा प्रत्याशी ही मैदान में रह गए और उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं विपक्षी दलों ने नामांकन निरस्त होने पर सवाल उठाए हैं। बताया गया कि इस चुनाव में रमेश पहले ऐसा नेता बने हैंं।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में 30 मौत 60 घायल, डीआईजी ने जारी किया आधिकारिक आंकड़ा
इसे लेकर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। सुशांत ने कहा कि जिन्होंने कमल को सींच कर बड़ा किया। ऐसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी की निविरोध जीत हुई है। ये परिणाम भाजपा के लिए अद्वितीय विषय है। इससे महत्वपूर्ण विषय है कि चुनाव लड़ाने की होड़ में कांग्रेस और आप पार्टी इतने मशगूल हो गए कि कांग्रेस और आप पार्टी को चुनाव लड़ाने के लिए सर्वाधिक वार्डो में कार्यकर्ता नहीं मिल रहे है।
ये भी पढ़ें: सगे भाइयों बीच होगा मुकाबला, भाजपा व कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस में आएगी Don 3…एक्शन से भरपूर इसे फिल्म में रणवीर से भिड़ेंगे विक्रांत, इस एक्ट्रेस की भी होगी Entry
ये भी पढ़ें: आदिवासी आश्रम में गर्भवती हुई नाबालिग छात्रा, सालों से दुष्कर्म कर रहे थे दो छात्र