BHILAI NEWS.माइल स्टोन जूनियर में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

माइलस्टोन जूनियर विंग में डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। फिर राष्ट्रगान हुआ। बच्चों ने वन्देमातरम, जयहिन्द और जयभारत जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। जिससे पूरा परिसर गूँज उठा।

इसके बाद साँस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध किया। रंगबिरंगी वेशभूषा में बच्चे अलग ही छटा बिखेर रहे थे।


बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे देशभक्ति के गीतों से सम्बन्धित विंग डायरेक्टर द्वारा सवाल भी पूछे जा रहे थे। जिनका बच्चे सटीक जवाब दे रहे थे। बच्चों के सही जवाब पर करतल ध्वनि से हौसला बढ़ाया जा रहा था।

कार्यक्रम में विंग डायरेक्टर ममता शुक्ला, प्रन्सिपल हेमा गुप्ता व सभी स्टाफ ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं।





































