BILASPUR NEWS. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बिलासपुर कांग्रेस कमेटी ने आज नेहरू चौक में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि, पूरे देश में आज अराजकता का वातावरण है। संविधान की रचना में जिनका योगदान था, उन पर टिप्पणी उनका अपमान करने का काम बीजेपी ने किया है। पूरे देश में इसे लेकर भाजपा का विरोध हो रहा है। इससे ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है, भाजपा अपने को संविधान से भी ऊपर मानने लग गई है। विरोध के आवाज को दबाया जा रहा है, बोलने पर जबरन एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। संविधान के रक्षा के लिए कांग्रेस विरोध दर्ज कराते रहेगी और भाजपा सरकार के तानाशाही का जवाब इसी तरह देती रहेगी। देश के संसद में हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच धक्का मुक्की कांड की आग छत्तीसगढ़ तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ेंःदुकान में महिला को अकेली पाकर बिगड़ी नियत, गैंग रेप को दिया अंजाम, जानें पूरा मामला
इस मामले को लेकर आज मुंगेली जिले में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। लोरमी में भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रैली निकालकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपाइयों ने पुराना बस स्टैंड से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए मुंगेली चौक में पहुंचकर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस के द्वारा पुतला लूटने की कोशिश के चलते भाजपाइयों की पुलिस से हल्की झड़प भी देखने को मिली। लोरमी में भाजपाइयों ने भाजपा सांसदों के साथ मारपीट करने के मामले में कांग्रेसी सांसद राहुलगांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंःरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेन दुर्ग-हटिया का किया गया विस्तार, जानें शेड्यूल




































