BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में गेस्ट लेक्चररों की भर्ती को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने डिवीजन बेंच के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि राज्य सरकार के नीतिगत निर्णयों में न्यायालय का हस्तक्षेत नहीं हो सकता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नई शिक्षा नीति के तहत बनाई गई भर्ती नीति से महाविद्यालयलों में योग्य लेक्चररों की नियुक्ति संभव होगी। जिससे अध्ययन व्यवस्था और छात्रों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

बता दें, राजधानी रायपुर के गर्ल्स कालेज में राजनीति शास्त्र विषय की गेस्ट लेक्चरर गायत्री शर्मा ने राज्य सरकार की इस भर्ती नीति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सिंगल बेंच ने 3 सितंबर 2024 को इस याचिका को खारिजक दिया था। इसके बाद गायत्री शर्मा ने इस आदेश के विरूद्ध डिवीजन बेंच में पुनः याचिका दाखिल की थी। इसमें उन्होंने 15 जुलाई 2024 को जारी गेस्ट लेक्चररों के विज्ञापन को रद करने की मांग की थी।

हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के फैसले को सही माना है और कहा है कि यूजीसी के मानकों के अनसुार बनाई गई इस नीति से योग्य शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जिससे उच्च शिक्षा में सुधार होगा। राज्य शासन की ओर से पैरवी करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारियों ने बताया कि गेस्ट लेक्चररों की नियुक्ति एक शैक्षणिक सत्र के लिए की जाती है। शैक्षणिक सत्र पूर्ण होने के बाद हर वर्ष नियुक्ति के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाता है। विधि अधिकारियों ने डिवीजन बेंच को बताया कि राज्य सरकार ने नई नीति 2024 जारी कर दी है। यूजीसी के मापदंडों व दिशा निर्देशों के अनुसार भर्ती की जाएगी। इससे योग्य गेस्ट लेक्चरर मिलेंगे। शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी।

याचिका में थी दो प्रमुख मांग
डिवीजन बेंच में पेश याचिका में याचिकाकर्ता ने दो प्रमुख मांगों को रद करने से पहले सचिव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 12 जुलाई को जारी पत्र को निरस्त करने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने इसी तरह के एक मामले में हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में दिए गए फैसले का भी हवाला दिया। याचिकाकर्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 24 मार्च 2022 को दीपा गोस्वामी व अन्य के मामले में शासन को फैसला दिया है कि पूर्व से कार्यरत गेस्ट लेक्चररों को किसी अन्य उम्मीदवार से रिप्लेस नहीं किया जाएगा। याचिकाकर्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी कॉलेज ने नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।




































