BILASPUR. नगर निगम बिलासपुर ने सभी तरह के टैक्स वसूलने वाले कंपनी का ठेका रद कर दिया है अब किसी भी अनजान को टैक्स देने के बजाए निगम में प्रत्यक्ष रूप से टैक्स जमा कर सकेंगे। स्पैरों कंपनी सालों से नगर निगम टैक्स वसूल रही थी लेकिन अब ठेका खत्म हो कर दिया गया है। वहीं नगर निगम ने लोगों को स्पैरो कंपनी या किसी भी अन्य कंपनी को टैक्स या किसी भी तरह की राशि नहीं देने आग्रह किया है। अब निगम के टैक्स से संबंधित काम निगम स्वयं ही करेगा।
बता दें, नगर निगम बिलासपुर में 7 जुलाई 2017 से राजस्व वसूली के लिए स्पैरों कंपनी के साथ पांच साल का अनुबंध किया गया था। पांच साल की अवधि समाप्त होने के बाद दो साल की समयवृद्धि की गई थी। इसी के तहत 16 जून 2024 को समय सीमा समाप्त हो गई।
पिछले सात सालों से स्पैरों कंपनी का राजस्व वसूली अपेक्षाकृत कम रहा इसी वजह से निगम ने ठेका रद करने का निर्णय लिया है। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी को ठेका देने से पहले एआरआई का वसूली प्रतिशत औसतन 95 था जबकि स्पैरो कंपनी का टैक्स वसूली प्रतिशत 60 है। इसी वजह से निगम अब खुद ही टैक्स वसूलने का कार्य करेगी।
25 जून से निमग खुद लेगी टैक्स
टैक्स वसूली का काम अब खुद नगर निगम ही करेगी। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 25 जून से जोन कार्यालय या एआरआई के माध्यम से अपना टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके लिए निगम ने साफ्टवेयर तैयार कर पावती समेत अन्य दस्तावेज तैयार करने में जुटी हुई है।
ऑनलाइन हो जाएगा जल्द ही सिस्टम
नगर निगम में काफी समय से इसे हर कार्य ऑनलाइन करने का फैसला किया है। इस पर कार्य भी चल रहा है। इससे घर बैठे ही ऑन लाइन सर्विस का लाभ नागरिक ले पाएंगे।
इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है और करदाताओं को वास्तविक संख्या और अन्य जानकारी के लिए सत्यापनक ाकर्य किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की टीम घरों में पहुंच रही है। कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही ऑनलाइन सेवा शुरू हो जाएगी।