RAIPUR. छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का चुनाव गहमागहमी के बीच खत्म हो गया। इसका रविवार रात तक इसका परिणाम भी आ गया। दरअसल, एसोसिएशन की स्थापना के 30 साल बाद यह पहला चुनाव था, जिसमें बैलट पेपर के जरिए चुनाव हुआ। इसमें एकता पैनल ने जय सराफा पैनल को हराकर तीनों पदों पर कब्जा कर लिया है। इसमें कमल सोनी ने अध्यक्ष पर पर बड़ी जीत हासिल की है।
वहीं] प्रकाश गोलछा महासचिव की जिम्मेदाी संभालेंग तो कोषाध्यक्ष बने हर्षवर्धन जैन पैसे का लेखा-जोखा देखेंगे। इस चुनाव में 91 एसोसिएशन के 273 मतदाताओं में 263 में मतदान किया। इस तरह से कमल, मतपत्र से निर्वाचित होने वाले छत्तीसगढ़ सराफा के पहले अध्यक्ष बने और साथ ही प्रकाश व हर्षवर्धन भी इसमें शामिल हैं। तीनों प्रत्याशी छत्तीसगढ़ सराफा एकता पैनल से दावेदारी कर रहे थे। कमल (163) ने प्रकाश सांखला (98) को 65 वोट से हराया।
महासचिव पद के लिए प्रकाश गोलछा(130) ने उत्तम गोलछा (130) को 1 वोट से और कोषाध्यक्ष पद के लिए हर्षवर्धन जैन (134 )ने सुरेश भंसाली (126) को 8 वोटों से हराया। इससे पहले मतदान स्थल पुजारी पार्क टिकरापारा में रविवार सुबह 10.30 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके पहले से दोनों पैनलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक डीजे-बाजे के साथ जुट गए थे। प्रत्याशी मतदान स्थल के मेन गेट पर खड़े होकर आने वाले मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे।
समर्थकों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस को बैरिकेडिंग करना पड़ा। समय होने पर लगातार मतदाता पहुंचने लगे। इस चुनाव में एलडी दुबे मुख्य निर्वाचन पर्यवेक्षक और एचएस कर मुख्य निर्वाचन नियंत्रक की भूमिका में थे। शाम 4 बजे मतदान पूरा होने के बाद शाम 6 बजे मतगणना शुरू हुई। तीन टेबल पर 6 राउंड की काउंटिंग की गई। एक राउंड में 50 वोटों की गिनती हुई।
मतदाताओं के साथ सराफा एसोसिएशन से जुड़े अन्य लोगों के चेहरे पर चमक है। जाहिर है कि यह खुशी लोकतांत्रिक तरीके से हुए चुनाव की है। ये बातें मुख्य निर्वाचन नियंत्रक एचएस कर ने कहीं। जानकारी के अनुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी हमारी है। इसके लिए चुनाव अधिकारी के साथ मिलकर महीने भर से अधिक समय में निर्वाचन आयोग की पत्रिका के अनुसार सराफा चुनाव का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया था।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सराफा चुनाव में 96.3% मतदान हुए। प्रदेशभर के 91 एसोसिएशन के 273 पदाधिकारियों में से 154 ने दोपहर 1.34 बजे तक मतदान कर लिया था। इस 3 घंटे के समय में मतदान प्रतिशत 56.4 रहा। वहीं पौने चार बजते तक 262 पदाधिकारियों ने वोट डाला। यानी 95.6 मतदान प्रतिशत हुआ। बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गई। चार बजते तक 273 में से 263 वोट डाले गए और मतदान प्रतिशत 96.3 रहा।