INDORE. चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 07:31 बजे से 09:12 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 17 जून का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक कार्यस्थल पर मेहनत कीजिए तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी ध्यान दीजिए उचित होगा। संतान संबंधी लाभ मिलने के योग हैं तथा किसी विदेशी संबंधी योजना सफल हो सकती है। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 6
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को व्यापार बदलने की आवश्यकता है तथा स्थाई संपत्ति प्राप्त करने के लिए भी मेहनत करना पड़ेगी। स्थाई संपत्ति मिलने के योग रहेंगे। श्री राम जय राम जय जय राम का जप करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 3
मिथुन – मिथुन राशि के जातक को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत भी हो सकती हैं। मित्र के साथ मेल मुलाकात बढ़ेगी। ॐ श्री गणेशाय नमः का जप करे।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 4
कर्क – कर्क राशि के जातकों को प्रातः काल से ही समय अच्छा रहेगा तथा अपने कार्य स्थल पर आपका योगदान संपूर्ण रहेगा। अनुकूल समय होने से बड़े इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 1
सिंह – सिंह राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा सगे संबंधियों के साथ समय बिताएंगे। आज योग्यता के बल पर बड़े पद मिल सकते हैं तथा अर्थ में वृद्धि होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग भरा एवं शुभांक 5
कन्या – कन्या राशि के जातकों को अपनों के प्रति ध्यान देना चाहिए तथा परिवार में अधिक समय बिताना चाहिए उचित होगा। संपत्ति मिलने के योग रहेंगे तथा आज किसी प्रकार की चर्चा हो सकती है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभांक 7
तुला – तुला राशि के जातक का व्यापार व्यवसाय नया प्रारंभ हो सकता है तथा बाधाएं दूर होगी। वहां से भी आ रही परेशानी दूर होने के योग रहेंगे। मांगलिक कार्यों में पहुंचना लाभकारी रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 9
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को बेहतरीन समय होने से लोगों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा तथा तालमेल बढ़ेंगे। प्रॉपर्टीज संबंधी व्यापार में लाभ मिलने के योग रहेंगे एवं कहीं मनपसंद जगह घूमने जा सकते हैं। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करे।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 5
धनु – धनु राशि के जातक आज अपने मनोबल को बनाएंगे तथा काम की अधिकता भी रहेगी एवं बड़े प्रोजेक्ट मिलने से मनपसंद रहेगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। ओम माधवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 3
मकर – मकर राशि के जातकों को अच्छी खबरें मिल सकती हैं एवं समस्याएं दूर हो सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलने का समय प्राप्त होगा। चिंताजनक स्थितियां कम होगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 6
कुंभ – कुंभ राशि के जातको को समस्या बनी रहेगी तथा अधिक खर्च होने से मानसिक टेंशन बढ़ेगा एवं घर में मेहमानों का आगमन भी हो सकता है। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 8
मीन- मीन राशि के जातकों को आधुनिक वस्तु में खरीदने का अवसर प्राप्त होगा एवं लंबी दूरी की यात्राएं भी अच्छी रहेगी तथा खर्च भी होंगे एवं समस्याएं दूर होगी। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 2