INDORE. चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 14:06 बजे से 15:47 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 06 जून का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक अपने स्वभाव को परिवर्तित करना चाहिए एवं जरूरी कार्य होने पर ही बाहर जाना चाहिए, उचित होगा। धार्मिक स्थल पर जाना लाभकारी हो सकता है। बहुमूल्य वस्तु प्राप्त हो सकती है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभांक 9
वृषभ – वृषभ राशि के जातक आज संतान को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं एवं उपलब्धि को लेकर कार्य कर सकते हैं। परिवार में अधिक समय व्यतीत होगा तथा थोड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करे।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 3
मिथुन – मिथुन राशि के जातक मांगलिक आयोजन में जा सकते हैं तथा मनपसंद व्यंजन मिलने से प्रसन्न हो सकते हैं। महिला साथी से लाभ मिलने के योग रहेंगे तथा पार्टनर भी आपका सहयोग करेंगे। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 9
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आज अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिए तथा पूर्ण बल के साथ बड़े प्रोजेक्ट लेने में आगे आना चाहिए उचित होगा। अपने बॉस से सराहना मिल सकती है तथा बड़ा पद मिलने के योग बन सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 6
सिंह – सिंह राशि के जातक जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले तथा पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। किसी भी परिस्थिति को अपने अनुकूल करने में समर्थ रहेंगे। ॐ नारायणाय नमः का जप करे।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 8
कन्या – कन्या राशि के जातकों को किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए तथा मन की बात किसी से नहीं कहनी चाहिए। वाहन का सही उपयोग करें दुर्घटना के योग बन रहे हैं, सावधान रहे। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 4
तुला – तुला राशि के जातक सिंचाई एवं जल संबंधी कार्यों में लाभ प्राप्त करेंगे तथा किसी प्राकृतिक स्थल की यात्रा करेंगे जो आपके लिए लाभकारी रहेगी तथा मित्रों का साथ भी आपको भरपूर मिलेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभांक 5
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को गंभीरता के साथ अपने बहुमूल्य समय का उपयोग करना चाहिए तथा प्रबुद्ध व्यक्तियों से मुलाकात करनी चाहिए उचित होगा। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। ओम महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग ग्रे एवं शुभांक 1
धनु – धनु राशि के जातक स्वयं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं एवं परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। राजनीतिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं तथा आज बड़े पद पर आसीन हो सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभ अंक 3
मकर – मकर राशि के जातकों को अपने निजी व्यापार में वृद्धि के योग रहेंगे तथा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वर्तमान समय अच्छा होने से बड़े इन्वेस्टमेंट में भी लाभ मिलने के योग रहेंगे। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभ अंक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातक आज किसी भी विवाद में फंस सकते हैं तथा आस पड़ोस में विवाद उत्पन्न हो सकता है। जल्दबाजी में किए गए फैसले नुकसानकारी हो सकते हैं एवं आर्थिक नुकसान भी संभव कर सकते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 2
मीन- मीन राशि के जातकों को अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने का अवसर प्राप्त होगा तथा गंभीर बीमारी ठीक होगी। पुराने समय से चली आ रही समस्याएं भी समाप्त हो सकती हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 6