INDORE. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 09:04 बजे से 10:44 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 25 मई का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को किसी भी स्थिति मे कर्ज नहीं देना चाहिए तथा पैसे कौड़ी के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए उचित होगा। शिक्षा का क्षेत्र आपके लिए खुला हुआ है एवं प्रॉपर्टी संबंधी लाभ में मिलेंगे। ओम् चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 8
वृषभ – वृषभ राशि के जातक प्रतीकात्मक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करते रहेंगे एवं बड़े इन्वेस्टमेंट के लिए लोगों की सहायता लेंगे और अपने काम को बढ़ावा देने के लिए सही लोगों का चयन भी करेंगे। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 4
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को किसी महिला साथी के साथ काम करने का अवसर प्राप्त होगा एवं दूसरों का सम्मान करें तथा व्यापार में ध्यान लगावे उचित होगा। राजनीतिक स्थिति सुलभ बनेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 7
कर्क – कर्क राशि के जातक का समय प्रतिकूल रहेगा, जिसमें कोई बड़ा टेंडर अपने हाथ से जा सकता है, इसलिए सोच विचार कर ही कोई फैसला लेवे तथा जल्दबाजी न करें उचित होगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 2
सिंह – सिंह राशि के जातकों का समय अनुकूल है किसी मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा एवं सामाजिक कार्य प्रणाली में भी अपना पद प्राप्त कर सकते हैं। आज आपकी बात लोग सुनेंगे। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 3
कन्या – कन्या राशि के जातकों को दिन में लंबी दूरी की यात्राएं करनी चाहिए तथा व्यापार व्यवसाय पर ध्यान देना चाहिए। नौकरी से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा तथा प्रमोशन के चांस बनेंगे। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 2
तुला – तुला राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करना चाहिए तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में ध्यान देना चाहिए। पुराने किए हुए प्रयास असफल हो सकते हैं। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 1
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में ध्यान देना चाहिए तथा किसी बड़े अधिकारी से राय मशवरा लेना चाहिए उचित होगा। शासकीय कामकाज पूरे होंगे तथा उलझे हुए काम सुलझेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 2
धनु – धनु राशि के जातको की कोई भी अनजान व्यक्ति फायदा उठा सकता है इसलिए अपने मन का राज किसी को ना दें एवं पति-पत्नी के संबंधों में दरार ना आने दे उचित होगा। ओम महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 4
मकर – मकर राशि के जातकों को अपने द्वारा लिए गए फसलों पर अमल करना चाहिए तथा पुराने मित्रों से सहायता मांगनी चाहिए। आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती हैं एवं किसी से विवाद हो सकते हैं सावधान रहें।
राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 5
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों का समय अनुकूल है इसलिए बड़े इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं तथा अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक स्थल पर जाना लाभकारी रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 3
मीन – मीन राशि के जातकों को बड़ों के साथ तालमेल रहेगा एवं घर परिवार में अधिक समय बीतेगा। आर्थिक मामलों में पुराने मित्र से सहायता मिल सकती हैं तथा व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 6