INDORE. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 09:11 बजे से 10:54 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 27 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक को प्रॉपर्टी में लाभ मिलने वाले हैं तथा बड़े व्यापार की शुरुआत हो सकती है। पुराने समय से चल रही समस्याओं का निराकरण मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 7
वृषभ – वृषभ राशि के जातको को आज थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तथा पुराने दिए हुए कर्ज संबंधित मानसिक टेंशन हो सकता है। किसी को कर्ज न दें तथा पैसों का सही उपयोग करें अन्यथा आज नुकसान होने के योग हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 6
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने किसी बदलाव को लेकर घबराना नहीं चाहिए तथा परिवर्तन को स्वीकार करना चाहिए। अपने संबंधित लोगों से मधुर व्यवहार करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 3
कर्क – कर्क राशि के जातकों की स्वास्थ्य संबंधी कुछ खराबी हो सकती है एवं हृदय में किसी प्रकार का नकारात्मक बदलाव हो सकता है सावधान रहें। गर्म चीजों का सेवन करें तथा ठंडी वस्तुओं को नकारें। ओम नारायणाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभांक 1
सिंह – सिंह राशि के जातको के जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा आपके जीवन को सुधरेगा एवं बनाएगा। सावधान होकर दूसरों की बातें सुने लाभ होने के योग बनेंगे। ओम हनुमते नमः का जाप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 4
कन्या – कन्या राशि के जातकों को अपने किसी घनिष्ठ व्यक्ति से चर्चा करनी चाहिए तथा अपनी समस्याओं का निराकरण खोजने चाहिए लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें तथा शांत रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 1
तुला – तुला राशि के जातकों को अपने भविष्य को लेकर सजक रहना चाहिए तथा कठिन मेहनत करनी चाहिए। सही दिशा में किया गया कार्य लाभ दिलाएगा एवं अपनों से जुड़ाएगा। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभांक 8
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों आज किसी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेंगे एवं मित्रों के साथ अधिक समय बिताएंगे। व्यापार व्यवसाय उन्नति होगी एवं प्रमोशन के चांस बनेंगे। नारायण कवच का पाठ करें प्रोग्राम
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभांक 1
धनु – धनु राशि के जातकों का खेल के क्षेत्र में लाभ मिलेगा एवं संस्कृति का आयोजनों में भी सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में समय बीत सकता है तथा नौकरी संबंधित लाभ मिल सकता हैं। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 3
मकर – मकर राशि के जातको को पुरानी सामग्रियों का व्यापार करना चाहिए तथा किसी पुरानी कार या प्रॉपर्टी का चयन करना चाहिए जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आर्थिक सहायता मिलेगी। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग ग्रे एवं शुभांक 7
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों का सामाजिक गतिविधियों में जाना लाभकारी रहेगा एवं अपने घनिष्ठ मित्रों से लाभ दिलाएगा। आज मन शांत रहेगा तथा पुरानी टेंशन से भी छुटकारा मिलेगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जाप करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 5
मीन – मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा लंबे नुकसान हो सकते हैं जिसके कारण आपको परेशानी आएंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 3