INDORE. चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 10:53 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 12 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को अधिक धन खर्च नहीं करना चाहिए तथा किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए। आज बड़ी चुनौतियां होंगी परंतु घबराए नहीं शाम होते-होते रास्ते मिलेंगे। श्री राम जय राम जय जय राम का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 9
वृषभ- वृषभ राशि के जातक संतान के प्रति भावुक रहेंगे तथा उनके भाग्य के प्रति कार्य करेंगे। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी तथा आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। ॐ राहवे नमः का जाप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 1
मिथुन – मिथुन राशि के जातक किसी व्यक्ति पर भरोसा करेंगे, जो आपको धोखा दे सकता है। प्रशासनिक कार्य में सफल होने के योग हैं। आपकी व्याकुलता आपको परेशान कर सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 8
कर्क – कर्क राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा तथा अनुभवी व्यक्तियों के साथ मेल मुलाकात बढ़ेगी एवं उचित मार्गदर्शन मिलने से बड़े काम करने में आप सक्षम होंगे। ओम माधवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 8
सिंह – सिंह राशि के जातक के सरकारी काम अच्छे से हो जाएंगे तथा चुनौतियां होने पर भी बड़े प्रोजेक्ट आपको मिलने के योग रहेंगे। लाभकारी समय है, इसलिए पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग हैं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 4
कन्या – कन्या राशि के जातक व्यस्ततम दिनचर्या से आगे बढ़ेंगे तथा पुराने व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य से संबंधित योजनाएं सम्मिलित होगी जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 9
तुला – तुला राशि के जातक किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं एवं बड़ी योजनाओं में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको विशेष अधिकार प्राप्त होने के योग रहेंगे। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभांक 4
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को किसी जलसे एवं मांगलिक आयोजनों में जाने का अवसर प्राप्त होगा जहां आपको पुराने व्यापारियों से मुलाकात होगी। आज भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभांक 2
धनु – धनु राशि के जातकों को आज समय अनुकूल न होने से स्थितियां बिगड़ेंगी तथा अपनों से थोड़े आहत हो सकते हैं। सुख जीवन जीने के लिए बाहर की यात्रा करें तथा किसी प्रकार की वार्ता ना करें उचित होगा।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 3
मकर – मकर राशि के जातक बाहर घूमने जरूर जाएं तथा खुद को टेंशन से दूर करने का प्रयास करें उचित होगा। डिप्लोमेटिक रहना भी लाभकारी हो सकता है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 7
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को दिनभर व्यस्त रहना पड़ेगा तथा कुछ ना कुछ गतिविधियां चलती रहेगी। बड़े बुजुर्गों एवं वरिष्ठ जनों के साथ जरूरी समय व्यतीत करेंगे और अपने कजिन भाई बहनों से वार्तालाप होगी। ओम नमः शिवाय का जाप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 5
मीन – मीन राशि के जातकों को अपने सिद्धांतों पर चलना चाहिए और आत्मविश्वास पर भरोसा कर आगे बढ़ना चाहिए। बड़े प्रोजेक्ट लेने के लिए आगे आए तथा बड़ी कंपनी के साथ हाथ मिलाए, अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 9