BILASPUR. शहर के पाम इन्क्लेव अपार्टमेंट के दूसरे माले से कूदकर व्यापारी ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की घटना को सीसीटीवी कैमरे ने कैद किया। व्यापारी दो दिन पूर्व ही दिल्ली से लौटा था और अपने दोस्त के फ्लैट पर रूका था फ्लैट दूसरे माले पर है वहीं खिड़की से कूदकर जान दे दी। पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें, जशपुर जिले के बगीचा में रहने वाले व्यवसायी विपिन अग्रवाल उम्र 30 वर्ष ने सरकंडा क्षेत्र के पाम इन्क्वलेव अपार्टमेंट के दूसरे माले से कूदकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों वे किसी काम से दिल्ली गए थे। वहां से दो दिन पहले ही बिलासपुर आए थे।

यहां पर वे अपने दोस्त स्वप्निल शर्मा के पाम इन्क्लेव के सी-ब्लाक फ्लैट में ठहरे हुए थे। शनिवार की सुबह वे अपार्टमेंट के नीचे खून से लथपथ पड़े थे। स्वप्निल और आसपास के लोगों ने उन्हें सिम्स में भर्ती कराया।

इसके कुछ देर बाद उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विपिन की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया गया। इसमें शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे अपार्टमेंट के दूसरे माले से छलांग लगाते दिख रहे है।

ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आयी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। इसके अलावा विपिन के दोस्तों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

सिम्स की सिटी स्केन मशीन थी खराब
जानकारी के मुताबिक विपिन दो दिन पूर्व ही दिल्ली से लौटे थे। उनके पिता बड़े व्यवसायी है और सीएम के करीबी बताए जा रहे है। घायल विपिन को सबसे पहले सिम्स ले जाया गया। जहां पर सिटी स्केन की मशीन खराब होने के कारण दूसरे अस्पताल रिपर किया गया।




































